Uttarakhand News: रिश्ते हुई शर्मसार नशे में 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी केस दर्ज

रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से आया है जहां एक पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है
एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया और किसी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पिता की हरकत से परेशान होकर बेटी ने 26 अक्तूबर को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पाॅक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।
मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस तक मामले की भनक लगते ही अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO