Uttarakhand News: नशीली दवाइयां खिलाकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक महिला मिलने एक युवक के ऊपर 4 साल से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां शाहजहांपुर जिले की एक महिला ने एक युवक पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शाहजहांपुर से ट्रांसफर होकर आई शून्य एफआई पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
Ad

पुलिस के अनुसार, थाना पुवायो शाहजहांपुर की रहने वाली महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। इससे पहले वह पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में रहती थी। जहां सुधीर शुक्ला उसे लगातार नशे की गोलियां खिलाकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप लगाया कि नशे में होने के कारण उसे दुष्कर्म का पता नहीं चल सका। सामान्य स्थिति में जब उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया तो उसने विरोध किया। तब सुधीर ने अश्लील वीडियो-फोटो उसे दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR

आरोप है कि फिर उसे डरा-धमकाकर सिडकुल क्षेत्र में आने के बाद भी उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। आरोप है कि इससे परेशान होकर वह कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शाहजहांपुर से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें