Uttarakhand News : किसानों के लिए सरकार लाई नई योजना, इस योजना में देगी 80 % छूट, जल्द करे आवेदन
उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है इसके तहत अब किसान अपने खेतों में पॉलीहाउस के माध्यम से बागवानी कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना उत्तराखंड के किसानों के लिए आसान होगा।
दरअसल राज्य सरकार और किसानों को 80% की छूट में पॉलीहाउस लगाने के लिए प्रोत्साहित करने जा रही है।यही नहीं पॉलीहाउस के निर्माण में 80% की छूट के साथ फल सब्जी या अन्य उत्पादन लगाने पर भी 80% की छूट दी जाएगी। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए नजदीकी बागवानी विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा।
उत्तराखंड पॉलीहाउस स्कीम 2023 के अंतर्गत यदि आप लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए किसान के पास जमीन होना आवश्यक है और साथ ही यह योजना केवल उत्तराखंड के मूल निवासी के लिए ही बनाई गई है उत्तराखंड सरकार हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में खेती और बागवानी को रोजगार के तहत बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रही है।
हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में खेती और बागवानी को रोजगार के तहत बढ़ावा दिए जाने के अंतर्गत अब पूरे राज्य में करीब 17000 पॉलीहाउस के माध्यम से किसानों और युवाओं को रोजगार देने जा रही है। जिसके तहत नैनीताल जनपद में करीब 1940 पॉलीहाउस बनाए जाने हैं। उत्तराखंड पॉलीहाउस योजना के तहत किसान अपने पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जी, फल और फूलों की खेती कर सकेंगे।
योजना का लाभ उठाने के लिए पहाड़ी क्षेत्र के किसानों के पास 50 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर तक जबकि तराई किसानों के लिए 100 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर की भूमि होनी चाहिए जिस पर उपलब्धता वाले पॉलीहाउस बनाए जा सकते हैं।आपको बता दे की उद्यान विभाग के अनुसार योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति उत्तराखंड राज्य में स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए, किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए और किसानों के पास सिंचाई साधन भी होने चाहिए।
उत्तराखंड के स्थाई निवासी किसान उत्तराखंड पॉलीहाउस स्कीम 2023 के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लोगों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिला उद्यान अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।
या योजना की ऑफिशियल वेबसाइट shm.uk.gov.in पर जाकर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,