Uttarakhand News:युवती का शारीरिक शोषण’ हुई गर्भवती, लगाया गंभीर आरोप

ख़बर शेयर करें

पुलिस ने युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र का है बताया जा रहा कि आरोपी युवक पिछले 2 सालों से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था. पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376/ 323 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

Ad


पुलिस के मुताबिक एक युवती ने पिथौरागढ़ थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि देवलथल के एक गांव निवासी रविंद्र कोठारी ने शादी का झांसा देकर 2022 से उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह हो गई जहां गर्भपात करने के लिए आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट किया


पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/323 भादवि में मामला दर्ज किया इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एसएचओ ललित जोशी की टीम ने आरोपी रविंद्र कोठारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें