उत्तराखंड:ट्रेन में नवविवाहित प्रज्ञा सिंह लापता मामले का खुलासा, लक्सर में फेंक दिया था सिम, बिहार में मिली प्रज्ञा,जाने कारण

देहरादून से गाजियाबाद जाते समय लापता हुई महिला प्रज्ञा के मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति से हुए मनमुटाव के बाद नाराज होकर ट्रेन में ही अलग कोच में चली गई थी और बाद में दूसरी ट्रेन पकड़कर बिहार पहुंच गई. पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. साथ ही बयान भी दर्ज करा लिए हैं.
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली 29 वर्षीय प्रज्ञा सिंह पत्नी मनीष अग्रहारि जो वर्तमान में नोएडा में रह रहीं हैं, 5 मई को नंदा देवी एक्सप्रेस से देहरादून से गाजियाबाद जाते समय अचानक लापता हो गई थी. महिला के गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने बताया कि महिला को 10 मई को बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया. इसके बाद महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की गई.
पूछताछ में महिला ने बताया कि, वह अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा से लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर पति से कहासुनी और मनमुटाव हो गया, जिससे नाराज होकर वह अपने रिजर्वेशन वाले कोच से निकलकर दूसरी बोगी में जाकर बैठ गई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास उसने अपना मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया था, ताकि कोई उससे संपर्क न कर सके. इसके बाद वह गाजियाबाद उतर गई और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर पटना, बिहार चली गई, जहां उसके कुछ परिचित रहते हैं.
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि, उसके साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना नहीं हुई और उसने यह सब अपनी मर्जी से किया था. मामले में किसी अपराध की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. इस पूरे मामले में शुरुआती तौर पर महिला के गायब होने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन पुलिस जांच में मामला पति पत्नी के बीच विवाद के बाद नाराजगी में घर छोड़ने का निकला.
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि महिला को सकुशल बरामद कर लक्सर कोतवाली लाया गया. बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,