उत्तराखंड- सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जुड़ी नई अपडेट, राशन डीलरों के साथ-साथ ग्राहकों को भी राहत

देहरादून- सरकारी सस्ते गल्ले विक्रेताओं के लिए राहत भरी खबर है राज्य सरकार ने सस्ते राशन के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर आ रही दिक्कतों को देखते हुए बड़ी राहत दी है जिन क्षेत्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम काम नहीं कर रहा है वहां पूर्व की व्यवस्था के तहत लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में राशन मिलेगा। इसके अलावा खाद्य विभाग राशन डीलरों पर एक साथ चार-पांच महीने का राशन उठाने का दबाव नहीं बनाएंगे।
खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने खाद्य सचिव सचिन कुर्वे को तत्काल इन विषयों पर आदेश जारी करने को लिखा है साथ ही राशन डीलरों के खराब लैपटॉप को लेकर जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में बायोमेट्रिक के आधार पर ही राशन की दुकानों में राशन मिल रहा है लिहाजा पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी ना होने के चलते लोगों को राशन न मिल पाने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे