उत्तराखंड: म्यूजिक टीचर की हैवानियत,12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

एक म्यूजिक टीचर द्वारा 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मामला देहरादून जिले के प्रेमनगर क्षेत्र बताया जा रहा है पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को पीड़ित बच्ची के पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रेमनगर के पास संगीत सीखने जाती थी। आरोप लगाया कि वह बेटी के साथ लंबे समय से अश्लील हरकत कर रहा था। बाद में उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को दरू चौक प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे