उत्तराखंड:युवाओं के लिए खुशखबरी, CM धामी का एलान जल्द शुरू करेगी 19 हजार पदों पर भर्तियां

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड:सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सीएम धामी ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के बीच राज्य के युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि जल्द ही 7 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड के सरकारी विभागों में खाली पदों पर तेजी से भर्ती अभियान शुरू होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है


सीएम धामी ने साफ कहा है कि पहले चरण में सात हजार पदों पर भर्ती होगी फिर 12000 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि जल्द ही 7 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड के सरकारी विभागों में खाली पदों पर तेजी से भर्ती अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आशिक मिजाज डिप्टी जेलर की करतूत दुष्कर्म के मामले में डिप्टी जेलर गिरफ्तार पहुंचा जेल

उन्होंने कहा है कि आगामी अक्टूबर माह तक लोक सेवा आयोग 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति अक्टूबर माह में निकाल दी जाएगी। वही दिसंबर महीने तक सभी परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी वही उसके बाद 12000 पदों पर फिर भर्ती प्रक्रिया खोली जाएगी।सरकार की इस समय प्राथमिकता यही है कि भर्ती परीक्षाएं समय पर संपन्न कराई जाए।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें