उत्तराखंड: इमली बनी 8 साल की बच्ची का जान का दुश्मन हुई मौत – जाने पूरी घटना

बच्चों को इमली खाना पसंद है लेकिन पिथौरागढ़ जनपद में इमली खाना एक 8 साल की बच्ची को जान का दुश्मन बन गया है बच्ची के गले में इमली का गुठली फस गया जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ हुई जहां उसकी मौत हो गई है वही बच्ची की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ थरकोट में एक आठ वर्षीय बच्ची की सांस नली में इमली की गुठली फंस गई। परिजन मासूम को जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। थरकोट निवासी अंकिता गुरुवार शाम दुकान से इमली खरीद कर खा रही थी गलती से उसने इमली की गुठली भी निगल ली, जो उसके गले में फंस गई। इससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई परिजन आनन- फानन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मासूम को हल्द्वानी लेकर जा रहे थे जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद से ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO