उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने तीन गाड़ियों को रौंदा, 2 की मौत- देख दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो
उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच सोमवार को भी देहरादून में एक सड़क हादसा हो गया. जहां डोईवाला क्षेत्र के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सुबह 8 बजे के करीब तीन वाहनों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि एक कार डंपर के नीचे फंस गई, जिससे अभी तक 2 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.
अनियंत्रित डंपर एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए लच्छीवाला टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देहरादून से हरिद्वार जा रहा डंपर (ट्रक) डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनों को टक्कर मारता हुआ टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। इस दौरान डंपर और पोल के बीच एक कार दब गई। ये कार इतनी बुरी तरह पिचक गई कि उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पंवार के नाम का पहचान पत्र मिला है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डम्पर में लदी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।ल
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती