उत्तराखंड;भीषण सड़क हादसा, चेकिंग के लिए रोके वाहन से टकराकर 6 गाड़ियां पलटीं, 1 की मौत 3 घायल-देखे-VIDEO
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं देहरादून में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है आशारोड़ी चेकपोस्ट पर अब से कुछ देर पहले भयंकर हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो सेल्स टैक्स कर्मी व एक पीआरडी जवान घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि हादसा चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों द्वारा वाहनों को अचानक रोकने का इशारा करने के कारण हुई।
सेल्स टैक्स की टीम ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका. अचानक रुकने का इशारा मिलने पर वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर यूटिलिटी रोक दी. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन धड़ाधड़ एक-दूसरे से टकराते चले गए. आखिर में सबसे पीछे आ रहा एक कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया.सड़क हादसे में एक की मौत, 3 घायल:इस भीषण हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी शामिल हैं. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. इस बड़े सड़क हादसे से देहरादून के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
बुधवार रात को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग के अफसर रूटीन चेकिंग कर रहे थे. चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मचारियों और पीआरडी जवान ने एक यूटिलिटी वाहन को रुकने का इशारा किया. यूटिलिटी के अचानक रुकने से उसके पीछे आ रहे कई वाहन टकराते चले गए. इन वाहनों को तेज रफ्तार कंटेनर ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. पीछे से आ रहे 2 डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए. घटनास्थल पर एक कार भी पलटी है. एक बाइक भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO