उत्तराखंड:इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand Weather देहरादून:-उत्तराखंड राज्य में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने फिर 28-29 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।फिलहाल मौसम से राहत के आसार नहीं है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में 29 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा जिसको लेकर पहाड़ से मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश व झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ साथ बिजली कड़कने और भारी बरसात के संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 27 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने के अलावा मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 और 29 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाओं के चलने की संभावना है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग


मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 29 मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिसके चलते राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें