उत्तराखंड:कुमाऊं के अब इन जगहों पर हेलीकॉप्टर सेवा का ले सकेंगे मजा, जानिए कब शुरू हो रही है हेली सेवा

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार द्वारा बीते कुछ समय से खासा प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुलाकात कर हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की। वहीं, देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवा भी 26 अगस्त से शुरू होने जा रही है।
गौरतलब है कि पहाड़ के कई सारे लोग देश के कोने कोने में काम करते हैं। ऐसे में उन्हें देहरादून तक आने में तो कोई दिक्कत नहीं होती मगर यहां से अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के ऐसे लोगों की परेशानी तो दूर होने जा रही है।देहरादून से अल्मोड़ा का हवाई संपर्क जल्द स्थापित हो जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हेली सेवा नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। जो कि आने वाली 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
साथ ही हिंडन- पिथौरागढ़ तक फिक्स विंग हवाई सेवा पर भी अहम जानकारी सामने आई है।दरअसल इसके लिए 30 सितंबर तक एयरलाइंस कंपनी को मंत्रालय स्तर से कार्य आदेश जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-देहरादून और पिथौरागढ़ हिंडन के लिए एयरलाइंस का चयन हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने इस हेतु 30 सितंबर तक का समय अधिकारियों को दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO