उत्तराखंड:दूल्हा बिन दुल्हन को लौटा,जयमाला पर बिगड़ी बात, दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार, दूल्हे को भी बनाया बंधक

ख़बर शेयर करें

बारातियों को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि जयमाला पर दूल्हा दुल्हन में बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. ये विवाद इनता बढ़ गया कि दुल्हन से ही शादी करने का इंकार कर दिया है. इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया था. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से काफी हंगामा भी हुआ.

Ad

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के लक्सर के पास खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रुड़की से बारात आई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जयमाला की रस्म शुरू होने वाली थी कि तभी दूल्हा दुल्हन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते-देखते लड़की पक्ष और लड़का पक्षों में विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

शादी में मौजूद कुछ लोग समझ पाते उससे पहले ही दुल्हन ने साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन पक्ष का कहना था कि मैं बेरोजगार के साथ अपना जीवन यापन नहीं कर सकती, जिस चीज को मुझ से छुपाया गया हैइसके बाद माहौल पूरी तरह विस्फोटक हो गया.

आरोप है कि गुस्से से तमतमाए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और एक अन्य बाराती को बंधक बना लिया. गांव में अफरा-तफरी मच गई और शादी का मंडप अखाड़े में तब्दील हो गया. सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया.

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

पुलिस की मध्यस्थता से बंधकों को छुड़ाया गया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इज्जत बचाने और विवाद निपटाने के लिए दूल्हा पक्ष को मोटी रकम हर्जाने के तौर पर चुकानी पड़ी. इसके बाद कहीं जाकर बारात को बिना दुल्हन के लौटने की इजाजत मिली.

पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, जहां पर वर माला के दौरान दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के बीच में कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की. वहीं पुलिस दोनों पक्षों को सख्त हिदायत देकर आई थी. थाना अध्यक्ष ने बताया कुछ देर के बाद ग्राम प्रधान द्वारा सूचित किया गया था कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है. बारात को बिना दुल्हन लिए वापस भेज दिया गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें