उत्तराखंड(अच्छी खबर) काठगोदाम से इस रूट पर 6 दिन वंदे भारत चलाने की तैयारी,
कुमाऊं के यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। काठगोदाम से वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसके अलावा रेलवे ने इस रूट सहित 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही यात्रियों को कई नए गंतव्यों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिल सकेगी।
जानकारी के अनुसार रेलवे काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को जल्द शुरू कर सकता है
मीडिया जानकारी के अनुसार, काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में छह दिन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
इसके साथ ही इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस भी छह दिन चलाई जा सकती है। रामनगर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन और काठगोदाम-सूबेदारगंज एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की योजना बनाई गई है। इसी प्रकार इज्जतनगर लालकुआं-हरिद्वार एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, लालकुआं-यशवंतरावपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन और लालकुआं-कानपुर एक्सप्रेस भी सप्ताह में एक दिन संचालित करने का प्रस्ताव है। कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन, कासगंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन और कासगंज-वाराणसी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाने की योजना है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,