Uttarakhand : उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि आज

महान स्वतंत्रता सेनानी, लोकप्रिय राजनेता, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.
गोविंद बल्लभ पंत जयंती प्रदेश के मुख्य संयोजक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत ने बताया कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 63 वीं जयंती उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश में 7 मार्च को मनाई जा रही है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और देश के गृहमन्त्री थे गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर, 1887 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमन्त्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था।
75 वर्ष की उम्र में 7 मार्च 1961 को पंडित गोविंद बल्लभ का हृदय गति रूकने से दिल्ली में निधन हो गया था, पंडित गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को पूरा देश आज याद करता है यही कारण है कि भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की हर साल जयंती और पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाई जाती है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO