Uttarakhand:शादी से पहले घर से दुल्हन हुई फरार, प्रेमी के साथ भगाने की जताई आशंका, तलाश

उत्तराखंड से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है जहां शादी से पहले एक दुल्हन घर से गायब हो गई है. मामला हरिद्वार का बताया जा रहा है घर में चल रही शादी की तैयारियों की बीच युवती (दुल्हन) अचानक से गायब हो गई है. परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई है. परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई.
जानकारी के मुताबिक मामला पथरी थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र का एक गांव में 18 फरवरी को बारात आनी है. बारात आने से पहले घर में शादी की तैयारियां चल रही है. सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. इसी बीच बीते गुरुवार 13 फरवरी रात को युवती से अचानक घर से लापता हो गई.
बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. आखिर में परेशान होकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और युवती के गायब की रिपोर्ट की. पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. फिलहाल पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग