सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो बस से टकराई, 10 की मौत, कई घायल-VIDEO

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार की रात 2 बजे महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार बस से भिड़ गई। हादसा जिले के मेजा इलाके में शनिवार की तड़के हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे से होकर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु बोलेरो से महाकुंभ मेले में जा रहे थे। इस दौरान मेजा इलाके में मध्य प्रदेश की ओर से जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस से कार की टक्कर हो गई। जबरदस्त भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हुई। वहीं बस सवार कुछ लोग भी घायल हुए हैं। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद प्रयागराज पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हादसे में जान गंवाने वाले बोलेरो सवार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। वहीं हादसे में घायल बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार