उत्तराखंड: रोमांचक VIDEO झुंड से बिछड़कर गांव में पहुंचा हाथी का बच्चा, खाने लगा गन्ना ग्रामीणों में दहशत,-VIDEO

शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के घुसने का सिलसिला शुरू हो गया है. शनिवार सुबह एक जंगली हाथी का बच्चा झुंड से बिछ गया। घने कोहरे के बीच हाथी को देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान हाथी के बच्चे ने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को भी खाया।
मामला हरिद्वार जनपद के लालढांग क्षेत्र शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के घुसने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार सुबह एक जंगली हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़कर लालढांग क्षेत्र के कटेबड़ गांव में घुस आया।
सूचना मिलते ही वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल में खदेड़ा गया।
लालढांग क्षेत्र हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज के जंगलों से सटा हुआ है। अक्सर यहां गुलदार और जंगली हाथी आबादी में घुस आते हैं। इसके अलावा हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर भी हाथियों के आने से ट्रैफिक तक जाम हो जाता है। शनिवार सुबह एक जंगली हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ गया। नन्हा हाथी जंगल से निकला और गन्ने की फसल खाने की तलाश में कटेबड़ गांव तक पहुंच गया। सुबह सवेरे गांव में हाथी के बच्चे को देखकर लोग दहशत में आ गए। इतना ही नहीं मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने शोर मचाकर हाथी के बच्चे को जंगल में खदेड़ने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक हाथी का बच्चा गांव के आसपास दौड़ लगाता रहा। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल में खदेड़ा गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,