उत्तराखंड: शिकार करने आए गुलदार पर कुत्ते पड़े भारी, गुलदार को जान बचाना पड़ गया भारी-देखे-VIDEO
अपने गुलदार को कुत्ते का शिकार करते हुए तो बहुत देखा होगा लेकिन पहली बार शिकारी खुद कुत्तों का जाल में फंस गया.
मामला हरिद्वार जनपद से सामने आया है वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें कुत्ते का शिकार करने आए गुलदार को ही कुत्तों ने घेर लिया है दरअसल हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक डेरी फार्म में देर रात गुलदार जंगल से निकलकर कुत्तों का शिकार करने के लिए आया लेकिन अब कुत्ते भी कहां गुलदार से डरने वाले हैं ।
कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डट के सामना किया और गुलदार को घायल कर दिया जिसके बाद शोर शराबा होता देख डेरी फार्म के मालिक ने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया जिसमें गुलदार फस गया जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई और वन विभाग की गुलदार का रेस्क्यू किया।
जानकारी देते हुए हरिद्वार के वन रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि रात में एक गुलदार के बहादराबाद क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके पास मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गुलदार एक कमरे में बंद था जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया पहले गुलदार को दो बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई लेकिन किसी कारणवश वह ट्रेंकुलाइज नहीं हुआ जिसके बाद डायरेक्ट पिंजरे में ही गुलदार को पकड़ा गया है
उन्होंने बताया कि गुलदार जंगल से निकाल कर कुत्ते का शिकार करने के लिए क्षेत्र में आया था लेकिन वह फस गया फिलहाल गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है जहां उसका उपचार किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या