Uttarakhand: उत्तराखंड देवभूमि से देहरादून,पंतनगर से मात्र 1999 में फ्लाइट से अयोध्या धाम का करें दर्शन,देखे शेड्यूल,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत दून से अयोध्या, अमृतसर और पंतनगर से बनारस, देहरादून के बीच आज बुधवार से विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इस सेवा के तहत 20 मार्च तक देहरादून से अयोध्या का किराया महज 1999 रुपये रहेगा। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा। इन सभी उड़ानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को जौलीग्रांट में करेंगे।

Ad

जौलीग्रांट एयरपोर्ट बुधवार से देश के तीन धार्मिक महत्व के शहर अयोध्या, वाराणसी, अमृतसर से नियमित उड़ान से जुड़ने जा रहा है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने इन उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है। सरकार ने अयोध्या जाने वाली उड़ान के किराये 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये रखने का निर्णय लिया है। इससे अयोध्या और श्री राम मंदिर दर्शन करने वालों को प्रति टिकट पर 5000 का लाभ मिलेगा। दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की उड़ान का किराया उद्घाटन के दिन और सात मार्च को 1999 रुपये रहेगा। वहीं, अयोध्या के लिए हर सप्ताह सोमवार, बुधवार-शुक्रवार को फ्लाइट उड़ेगी।

छूट सिर्फ 20 मार्च तक के शेड्यूल के पर रहेगी, इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा। दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6400 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों जगह उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार से उड़ेंगी। दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें