उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन पर बहनों को भी बड़ी सौगात…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से महिलाओं को रक्षाबंधन पर सौगात दी है मुख्यमंत्री ने कहा है कि बहाने राखी पर अपने भाइयों के घर राखी बांधने जाती है ऐसे में उनको रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad

सचिव (परिवहन) बृजेश संत की ओर से की गई संस्तुति के बाद गुरुवार को परिवहन निगम प्रबंधन ने इसके आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगी। परिवहन निगम पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से वहन की जाएगी।

रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिया है।

निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गत वर्ष की भांति इस साल भी सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का फैसला लिया गया है। इसके तहत पूरी तरह से यात्रा निशुल्क रहेगी।

इस पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति शासन के स्तर से की जाएगी। यात्रा के दौरान उन्होंने सभी परिचालकों को ई-टिकट मशीन या लाॅग बुक में कहां से कहां तक लिखकर धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित करना होगा। इसकी जानकारी मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय को भेजनी होगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें