उत्तराखंड: दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में डकैती कर 5 करोड़ की लूट का CCTV आया सामने-देखे-VIDEO
उत्तराखंड में लूट की बड़ी घटना सामने आई है हरिद्वार में ज्वैलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात होने से हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के व्यस्ततम रानीपुर मोड़ पर स्थित बालाजी ज्वैलर्स पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने शो रूम के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों पर मिर्च वाला स्प्रे उड़ाया और उसके बाद तमंचे से फायरिंग करते हुए डकैती डाली।
बालाजी ज्वैलर्स शो रूम पर हुई डकैती में बदमाश करीब 5 करोड़ रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े डकैती की सूचना शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों और ज्वैलर्स कारोबारी में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दावा किया कि जल्द बदमाशों को पड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हथियारों के दम पर बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालकर घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान फायरिंग की भी की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई
बताया कि दो बाइक पर सवार होकर छह बदमाश आए थे। उन्होंने शोरूम में घुसते ही शोरूम मालिक पर दो फायर किए। फायरिंग के बाद उन्होंने दुकान का सारा समान समेटा और मोटरसाइकिल से ही भाग निकले।किसी ने भी अपना चेहरा नहीं ढका था, बताया जा रहा है सभी 20 से 28 वर्ष के बीच के थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी
उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,