उत्तराखंड: दरिंदो ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार,पीड़िता ने बताई आपबीती, तीन गिरफ्तार
नाबालिग का शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है पिथौरागढ़ गंगोलीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा की आरोपियों द्वारा नाबालिग के साथ कई बार गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़िता के सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है.
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि वादी के तहरीर मामला को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना गंगोलीहाट में धारा 376(3), 504, 354 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया. इसके बाद मामला पंजीकृत कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा की आरोपियों द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. पकड़े गए आरोपियों का नाम विनोद सिंह खाती निवासी गंगोलीहाट थाना, राहुल सिंह उर्फ चंचल सिंह,
निवासी बिगराबाग खटीमा थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर, गोपाल सिंह निवासी थाना गंगोलीहाट के रहने वाले हैं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती