उत्तराखंड:BJP नेता की करतूत आई सामने, मामी को भी नहीं बक्शा, ब्लैकमेल कर रहा था दुष्कर्म

भाजपा नेता की करतूत सामने आई है पार्षद के चुनाव की तैयारी कर रहा भाजपा कार्यकर्त्ता एक महिला को लगातार सात साल से ब्लैकमेल करके उसे अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा और इस बारे में किसी को बताने पर बच्चों को जान से मरने की धमकी देता था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला भाजपा कार्यकर्ता की रिश्ते की मामी है.
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मिस्त्री का कार्य करता है और वह सिडकुल की एक कम्पनी में काम करती है। यहाँ ठाकुरनगर में रहने वाला सुरेश विश्वास उसके पति को मामा और उसे मामी कहता है और उसका उनके घर आना-जाना था, एक दिन सुरेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया और वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात साल से उसे कई जगह लेजाकर दुष्कर्म करता रहा। वह उसके पति और दो बच्चों को मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था तथा उसने मासिक धर्म के दौरान भी दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला ने आरोपी सुरेश का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था लेकिन वह अलग-अलग नंबरों से उसके पति के नंबर पर फोन करके मिलने का दबाव बनाता था, पिछले महीने महिला दवाई लेने जा रही थी इस दौरान सुरेश आया और उसे जबरन ऑटो में बिठाकर मारपीट करने लगा और उसने वीडियो बनाकर बदनाम करने के लिए कई लोगों को भेज दी। जब परिवार तक वीडियो पहुंची तो महिला ने पति को सब सच बता दिया और कहा कि वह खुद को अधिवक्ता और भाजपा का नेता बताता है।
सुरेश ने उसकी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी है वह आए दिन धमकी देकर जबरदस्ती उससे दुष्कर्म करता है। वही एसएचओ भारत सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश वर्ष 2020 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दुष्कर्म सही अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैए और तलाश जारी है जल्द ही पुलिस उसे पकड़ लेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO