उत्तराखंड– (बड़ी खबर) भारी बारिश का हुआ रेड अलर्ट जारी, जाने किस दिन होगी भारी बारिश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून – उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हो रही है मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी 19 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों को सावधान किया जाए। पर्वतीय और भूस्खलन वाले स्थानों पर आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में अवरोध हो सकता है। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव तथा नदी नालों के जलस्तर में अचानक उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

लिहाजा 19 जुलाई को मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी की है रेड अलर्ट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को अमल में लाने की सलाह दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'


गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 1 सप्ताह पहले भी रेड अलर्ट जारी किया था उस दौरान भारी बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ था ऐसे में प्रदेश सरकार ने फिर से सभी विभागों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें