उत्तराखंड बड़ी खबर: पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस के इस विधायक के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल , कांग्रेस को लगा झटका

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है भाजपा ने भगवानपुर से कांग्रेस की विधायक ममता राकेश के घर में ही सेंधमारी कर डाली। रविवार को हरिद्वार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने भगवानपुर विधायक के बेटे और बेटी का भाजपा में शामिल कराया। ममता राकेश की बेटी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं हैं और बेटा कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर हैं। अभिषेक राकेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव औरआयुषी राकेश भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीता है ।
इस संबंध में भगवानपुर विधायक ममता राकेश का कहना है कि अभिषेक राकेश और आयुषी राकेश दोनों बड़े हो गए हैं और अपना निर्णय स्वयं ले सकते हैं।
रविवार क भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित कई जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरिखयाल निशंक और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों की सदस्यता दिलाई गई।
बता दें कि जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। परिणाम आने के बाद से अभी तक 14 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे