उत्तराखंड: बड़ा हादसा, अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, किशोरी समेत दो की मौत- देखे खतरनाक:VIDEO
सोमवार 23 जून को उत्तरकाशी के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया. इस हादसे में कुछ यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना स्थल से एक बच्ची सहित दो शव बरामद कर लिया गया है. मानसून शुरू होते ही पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। सोमवार दोपहर जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से कई लोग दब गए।
सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर मुंबई निवासी एक यात्री को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। घटना में एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, एनडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से एक और शव बोल्डर और मलबे के नीचे से निकाला गया है। अन्य दबे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब कई लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान के दौरान मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा। उनके सिर और हाथ पर चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं।
रशिक ने बताया कि उनका एक दोस्त भी बोल्डर की चपेट में आया है।जबकि एक 12 वर्षीय किशोरी की बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि अभी तक तीन लोगों की पुष्टि हुई है। उसमें से एक घायल का उपचार चल रहा है। एक बच्ची का शव मिला है। वहीं घायल के अनुसार उसका एक साथी भी मलबे में दबा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,