उत्तराखंड: मौत से पहले युवक ने WhatsApp Status पर डाला हत्यारों का नाम…

उत्तराखंड में एक सनसनी खेज मामला सामने है बीते शनिवार रात बागेश्वर जनपद के तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे।
वहीं मृतक ने सांसे टूटने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी मौत का राज उगलते हुए दो लोगों को जिम्मेदार ठहाराया है, युवक ने इस वीडियो में गांव के ही नवीन और नीरज नाम के दो लोगों का नाम लेते हुए बताया है इन दोनों ने उसके सिर पर शीशे फोड़े हैं। अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इन लोगों की होगी। इधर मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस में गांव के ही नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चरी के बाहर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने का एलान किया। इधर एसडीएम मोनिका ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी दी है, और अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। वहीं उन्होंने कहा है कि आपराधिक वारदात को देखते हुए मामला रेगूलर पुलिस को सौंपा जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO