उत्तराखंड: ईद कि खुशियों के बीच मातम नदी के खोह में 6 डूबे 4 की मौत–( देखें वीडियो)

उत्तराखंड के कोटद्वार से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां ईद मनाने के बाद नदी में नहाने के दौरान चार दोस्तों की मौत हुई है । चारों दोस्त उत्तर प्रदेश बिजनौर के रहने वाले थे जो 8 दोस्तों के साथ नहाने गए थे कोटद्वार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
घटना दुगड्डा के समीप आमसौड़ दुर्गा देवी मंदिर के पास खोह नदी में 6 दोस्त नहाने लगे. तभी नहाते समय एक दोस्त डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर चार दोस्त भी डूब गए. वहीं, 2 लोगों को गंभीर हालत में कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक आज दिनांक 03.05.2022 को चौकी दुगड्डा को सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गा मंदिर दूगड्डा के पास नीचे खाई में नदी में कुछ लोग पानी में डूब रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा एवं पानी से कुल 6 व्यक्तियों को बाहर निकाला गया, मौके पर 108 को बुलाया गया, डूबने वालों में से 4 युवकों की मृत्यु हो गई, मृतक के नाम 1 नदीम पुत्र अनीश उम्र 42 वर्ष 2 जेब पुत्र शाहिद उम्र 29 वर्ष, 3- गुड्डू पुत्र शाहिद उम्र 24 वर्ष निवासी गण नियर पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश, 4- गालिब पुत्र खालिद उम्र 15 वर्ष निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश एवं अन्य दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे