उत्तराखंड:14 साल की छात्रा बनने जा रही थी दुल्हन,पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में बाल विवाह को लेकर पुलिस और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसके बावजूद भी बाल विवाह की घटनाएं सामने आ रही है.
एसपी पिथौरागढ़ के निर्देश पर बाल विवाह और महिला अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस के सामने एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि परिवार वाले उसकी शादी तय कर दिया है.
बताया जा रहा हैं कि शनिवार को थाना जाजरदेवल पुलिस टीम स्कूल में बच्चों की करियर काउन्सलिंग व जागरूकता कार्यक्रम कर रही थी.
इस दौरान एक 14 वर्षीय बालिका ने पुलिस को सूचित किया कि उसके घर वाले उसकी शादी करने जा रहे है. पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए शिक्षकों की उपस्थिति में बालिका की काउन्सलिंग की.तत्पश्चात, पुलिस टीम ने बालिका के घर जाकर उसके परिजनों की भी काउन्सलिंग की.परिजनों को बाल विवाह कानून के बारे में भली-भांति अवगत कराया गया परिजनों ने यह स्वीकार किया कि उन्हें इस कानून की जानकारी नहीं थी और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत ही करेंगे.इस मामले में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सी0डब्लू0सी0) को प्रेषित की गया हैं.
वहीं एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में जागरूकता लाई जा सके और बच्चों के अधिकारों की रक्षा की जा सके
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO