उत्तराखंड:13 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे-VIDEO
13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म फिर हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. जिसके बाद हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया.
दरअसल, मामला ऊधमसिंह नगर के काशीपुर के जसपुर के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि बच्ची गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिली. ऐसे में परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल जसपुर ले गए. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 साल की बेटी दोपहर को घर से एक धार्मिक स्थल पर प्रसाद लेने के लिए गई थी, पर प्रसाद वह चार बजे तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी समय किसी ग्रामीण ने गन्ने के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उधर, किशोरी की हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पहले अस्पताल से शव नहीं उठने दिया। फिर हाईवे पर जाम लगा दिया। विधायक आदेश चौहान समेत अन्य नेताओं के मनाने पर करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिला है। हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,