उत्तराखंड में दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी,1100 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

उत्तराखंड में दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी,1100 करोड़ का प्रस्ताव तैयार
देहरादून: उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है केंद्र सरकार ने काशीपुर व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है। आवास विभाग ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में सर्वसुविधा संपन्न शहर का प्रस्तुतिकरण दे दिया है, जिस पर सहमति जताते हुए दोनों स्थानों का निरीक्षण करने जल्द ही केंद्र की टीम आएगी।
राज्य ने इन शहरों का 1100 करोड़ का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था।आवास विभाग प्रदेश में आठ नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से इस संबंध में अनुरोध करते हुए 1100 करोड़ का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत आवास विभाग ने दो शहरों का प्रस्ताव तैयार किया था और केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया था।
इनमें एक शहर काशीपुर में पराग फार्म की भूमि पर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से 378.50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा।
दूसरी टाउनशिप, डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे पर एयरो सिटी के नाम से बनेगी इंटिग्रेटेड टाउनशिप के नाम से यह शहर 3080.8 भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 हेक्टेयर निजी भूमि होगी। जानकारी के मुताबिक, प्रस्तुतिकरण होने के बाद जल्द ही दोनों टाउनशिप का निरीक्षण करने के लिए केंद्र की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी।
भविष्य में इन जगहों पर नए शहर बसाने की योजना
चिन्ह्ति स्थान- कुल भूमि (हेक्टेयर)- सरकारी भूमि (हेक्टेयर)- निजी भूमि (हेक्टेयर)- शहर का नाम
डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे- 3080.8-746.98-2333.81-इंटिग्रेटेड टाउनशिप
दून-पौंटा साहिब हाईवे पर छरबा, सहसपुर- 1672.94-166.2-1506.74-साइबर सिटी
आर्केडिया चाय बागान, देहरादून-719.7-00-719.7-न्यू देहरादून ट्विन सिटी
गौचर हवाई पट्टी के पास बमोथ गांव- 50-00-50-वेलनेस टाउनशिप
रामनगर शहर के पास- 4365-493-3872-टूरिज्म टाउनशिप
गोलापार के निकट हल्द्वानी- 2840.16-165-2662-न्यू हल्द्वानी ट्विन सिटी
नैणीसैणी एयरपोर्ट के पास, पिथौरागढ़-77-1.37-75.36- फिल्म-एंटरटेनमेंट सिटीपराग फार्म, किच्छा के पास- 378.58-378.5-00-इंडस्ट्रियल टाउनशिप
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप 