Uksssc recruitment: उत्तराखंड परिवहन विभाग निम्न पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन– 27 जून तक करें आवेदन

देहरादून : उत्तराखंड सरकार में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(uksssc) ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के आठ पदों के लिए यह भर्ती होगी।
इसमें केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो कि 10वीं साइंस से पास हों और उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा हो आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है।
इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अनुवादक के पदों पर भी भर्तियां निकाली है जहां महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में ट्रांसलेटर के दो पदों के लिए भी भर्ती होनी है केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो अंग्रेजी, हिंदी विषयों के साथ ग्रेजुएट हों। उनके पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए हिंदी व अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
दोनों पदों के लिए आयोग ने 27 जून तक आवेदन मांगे हैं। ऐसे में अगर आप पदों की पात्रता रखते हैं तो जल्द आवेदन करें ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे