UKSSSC: अब 365 पदों के लिए आवेदन जारी, यहां करें अप्लाई
31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें वन दरोगा का नाम तो शामिल था लेकिन पदों का निर्धारण न होने से शून्य दिखाए गए थे।
उत्तराखंड में वन दरोगा के 124 पदों पर भी भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती के विज्ञापन में वन दरोगा के पद भी जोड़ दिए हैं। इसके साथ ही रिक्त पदों की कुल संख्या 241 से बढ़कर 365 हो गई है। भर्ती के लिए 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें वन दरोगा का नाम तो शामिल था लेकिन पदों का निर्धारण न होने से शून्य दिखाए गए थे। अब सभी दिक्कतें दूर होने के बाद पदों की संख्या स्पष्ट हो गई है। इस भर्ती में अब वन दरोगा के 124 पद शामिल होंगे।
सबसे ज्यादा पद 120 पशुधन प्रसार अधिकारी के हैं। इस पद के लिए 21 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। जीव विज्ञान या कृषि या पशुपालन में से किसी एक में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
वन दरोगा –
योग्यता
ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आयुसीमा- अधिकतम उम्र 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा
वन दरागो का फिजिकल टेस्ट
पुरुष – 25 किमी दौड़ – 4 घंटे
महिला – 14 किमी दौड़ – 4 घंटे
सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) 07
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक 03
फार्मासिस्ट 10
कैमिस्ट 12
प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा) 03
प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) 06
मशरूम पर्यवेक्षक 05
प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) 06
प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) 06
प्रयोगशाला सहायक 07
पशुधन प्रसार अधिकारी 120
खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग) 19
खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) 01
फोटोग्राफर 03
स्नातक सहायक 02
प्रतिरूप सहायक 25
वैज्ञानिक सहायक 06
आवेदन शुल्क-
अनारक्षित/राज्य के ओबीसी – 300 रुपये
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग- 150 रुपये ।
पूरा नोटिफिकेशन देखें
परीक्षा तिथि- लिखित परीक्षा की अन्तिम तिथि 20 अप्रैल 2025 है।
उपरोक्त पदों के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा ली जाएगी। जिसकी अवधि 2 घंटे की होगी।
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि- 20 अप्रैल, 2025
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह