UKSSSC:समूह-ग के करीब 4200 पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता खुला, तीन लाख से अधिक बेरोजगारों को मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का आस लगाए बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद समूह-ग के करीब 4200 पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता खुल गया है। इससे पूर्व पेपर लीक प्रकरण में विवादों में घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा नियंत्रक की तैनाती होने तक रोक लगा दी थी। अब नौकरी की आस में बैठे तीन लाख से अधिक बेरोजगार को राहत मिल सकेगी।

आयोग में आठ महीने से परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी खाली थी। इस्तीफा देने से पहले अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर रोक का पत्र शासन को भेजा था। जिसमें कहा गया था कि जब तक आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक भर्ती परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। दिसंबर में परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी के सेवानिवृत्त होने के बाद से सचिव संतोष बड़ानी ही परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मंजर, पहाड़ी खिसकने से भरभराकर गिरा मकान-देखे-VIDEO


अब परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद पटवारी-लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार री-एग्जाम जैसी परीक्षाओं का रास्ता खुल गया है। इन विभागों में तमाम पदों के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किए हैं। अगले छह महीने में इन भर्तियों की परीक्षा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इन आठ भर्ती परीक्षाओं का तीन लाख से ज्यादा युवाओं को इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:दो हाथियों की आपसी लड़ाई हाथी भैंस को पटकर मार डाला, जान जोखिम डाल लोग बनाते रहे वीडियो-VIDEO

इन पदों पर होनी है भर्ती

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती- 894 पद
पटवारी-लेखपाल भर्ती- 520 पद
पुलिस कांस्टेबल भर्ती- 1521 पद
सब इंस्पेक्टर भर्ती- 272 पद
लैब असिस्टेंट भर्ती – 200 पद
सहायक लेखाकार री-एग्जाम- 662 पद
उत्तराखंड जेई भर्ती – 76 पद
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती- 100 पद

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें