UKPSC: बेरोजगार युवा हो जाए तैयार उत्तराखंड में अगले हफ्ते निकलेगी कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। अधियाचन से जुड़ी खामियां भी दूर की जा रही हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग के पास अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की करीब 18 समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी है।आयोग के अनुसार अगले सप्ताह आयोग विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी कुछ गलतियां और कमियां हैं, जिसके लिए इसे लौटा दिया गया था ऐसे में सभी तैयारियां पूरी कर विज्ञापन जारी की प्रक्रिया की जा रही है।
आयोग ने बताया कि अधियाचन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विभागों में भर्ती होने के कारण विभागों की अलग-अलग सेवा नियमावलियों का अध्ययन किया जा रहा है। इसी हिसाब से नवंबर के अंतिम सप्ताह में कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
कनिष्ठ सहायक के बाद राज्य लोक सेवा आयोग कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग में समूह-ग के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जनवरी में जारी करेगा।अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट को देखते रहे।
गौरतलब है कि आयोग अब तक पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी