UKPSC:उत्तराखंड में 525 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, शुरू हुए आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बंपर भर्तियां निकली है लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. इसमें बताया गया है कि प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 526 लेक्चरर की भर्ती होगी. साथ ही एक वैकेंसी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर की भी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई को शुरू होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in पर जाकर करना है.

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से सरकारी पॉलिटेक्निक में लेक्चरर एवं असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी ऑनलाइन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 12 अगस्त 2024 तय की गई है।


वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

भर्ती में आवेदन के लिए अनारक्षित, उत्तरखंड के अन्य पिछड़ा वर्ग, एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 172.30 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को 82.30 रुपये जमा करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को 22.30 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। उत्तरखंड राज्य में संचालित स्वैच्छिक/ राजकीय गृहों में निवासरत अनाथ बच्चे इसमें शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसके समाधान के लिए ई-मेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

पॉलिटेक्निक लेक्चरर पदों के लिए आवेदकों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. कुछ विषयों के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री स्वीकार्य है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदकों की उम्र सीमा 1 जुलाई 2024 को 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए. सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट मिलेगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें