उधमसिंह नगर:ऑपरेशन लंगड़ा जारी,मुठभेड़ में अपराधी कुलविंदर पर पुलिस पड़ी भारी,दोनों पैर में लगी गोली-VIDEO
उधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला कर कार्रवाई कर रहे हैं बदमाश था तगड़ा पर पुलिस ने बना दिया लंगड़ा,जनपद ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता क्षेत्र में आज तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी और तस्कर कुलविंदर सिंह उर्फ किंदू के बीच पुलिस में मुठभेड़ हुई है जहां अपराधी कुलविंदर को गोली लगी है पुलिस की गोली अपराधी के दोनों पैरों में लगी है…गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने ₹500000 की स्मैक की खेप के साथ ही तमंचा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं…जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि ये शातिर अपराधी खुद तो नशे का सेवन नहीं करता है मगर व्यापक स्तर पर नशे का कारोबार करता है…
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अपराधी कुलविंदर एक शातिर नशा और लकड़ी तस्कर है,इससे पूर्व भी कुलविंदर सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्र से तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है…हम आपको बता दें कि जिले में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर मणिकांत मिश्रा की तैनाती के बाद से ही अपराधियों पर SSP
का कहर जारी है…अब तक एसएसपी के निर्देशन में पुलिस जिले में आपराधिक वारदातों में सक्रिय रहने वाले एक दर्जन आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किया है जहां पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी