हल्द्वानी:शादी समारोह में हर्ष फायरिंग,गोली लगने से दो युवक घायल
हल्द्वानी:लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में आयोजित विवाह समारोह के दौरान डीजे में डांस करते हुए हर्ष फायरिंग करने के दौरान चली गोली में दो युवक घायल हुए हैं.एक युवक के हाथ को चीरती हुई दूसरे की जांघ में गोली लगी है.घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिवाल्वर जप्त कर मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि शादी समारोह में दो लोगो गोली लगी है .
स्थानीय लोग दोनों घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हर्ष फायरिंग के दौरान प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवाल्वर को जप्त कर लिया है.घायल दीपक सती ने पूछताछ में बताया विवाह समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था जहां उसके परिचित के हाथ में रिवॉल्वर थी. जहां फायरिंग के दौरान परिचित के हाथ में गोली लगी है जबकि उसके जांघ में गोली लगी है.
पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि घटना में प्रयुक्त अस्लाह (.32 बोर रिवॉल्वर) बकुलिया मोटाहल्दू निवासी एक व्यक्ति नाम से पंजीकृत है.
पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के मामले में लाइसेंस धारक सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई किया है.
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 30 शस्त्र अधिनियम व धारा 125 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया. अस्लाह पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया साथ ही शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु धारा 17 शास्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल को प्रेषित की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती