Uttarakhand Monsoon: जाने उत्तराखंड में एनडीआरएफ की छह टीमें कहां-कहां हुई तैनात, रेस्क्यू के लिए दो हेलीकॉप्टर भी तैनात

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानसून के मद्देनजर आपदा की दृष्टि से 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की छह टीमों को गढ़वाल, कुमाऊं में तैनात किया गया है। जो आपदा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी। प्रत्येक टीम में 35 सदस्य शामिल रहेंगे।

Ad

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. वो अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं. सीएम का कहना है कि हमारे प्रदेश के अंदर आपदाएं आती हैं जिससे काफी नुकसान होता है. इसी को देखते हुए मद्देनजर सरकार काफी सजग है. वहीं, राज्य आपदा परिचालन केंद्र के हवाले से कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने बताया कि प्रदेश में मॉनसून सीजन के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए अति संवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रों में छह टीमों को लगाया है. यह टीमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं आरआरसी झाझरा (देहरादून) में अपने आधुनिक उपकरणों के साथ तैनात हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य


इसके साथ ही उत्तराखंड में तुरंत बचाव और राहत कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं.

जानकारी देते सीएम धामी.
उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम में एक विशेष प्रकार की क्षमता है, जो कि अलग-अलग प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम है. जिससे कि आपदा के समय त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

. उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुलिस महानिदेशक के अनुरोध पर एनडीआरएफ की एक विशेष टीम को केदारनाथ में भी तैनात किया गया है. टीम की ओर से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काफी मदद पहुंचाई जा रही है. जिससे वहां स्थानीय प्रशासन को यात्रा को सुचारू रूप से चलाने में काफी मदद मिल रही है. वहीं, आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि इस वक्त प्रदेश में एसडीआरएफ की 42 टीमें तैनात हैं और हर टीम में आठ सदस्य शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी


उत्तराखंड में मौसम का हाल:

उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम ने फिर करवट बदली है. दोपहर को देहरादून में झमाझम बारिश हुई. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. खासकर देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें