कुमाऊं के इन दो जिलों में कल भी बंद रहेंगे 12 तक के सभी स्कूल , कल भारी बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है ऐसे में मौसम विभाग ने आठ अक्टूबर को भी कुमाऊं के कई जगहाें पर बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए आठ अक्टूबर को पिथौगराढ़ जिले में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

पिथौरागढ़ के डीएम आशीष चौहान ने आठ अक्टूबर को भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा कर दी है।
इसके साथ ही उन्होंने आपदा, एनएच, पुलिस, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

बागेश्वर में भी मौसम विभाग का आरेंज अलर्ट जारी होने पर आठ अक्टूबर को दो इलाकों में विद्यालय बंद रहेंगे बागेश्वर जनपद में भी केवल कपकोट और शामा क्षेत्र में विद्यालय बंद रहेंगे। जिले में शेष जगहों पर स्कूल खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

उन्होंने कहा कि भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें