बाइक पोल से टकराई दो की मौत

ख़बर शेयर करें

रामनगर: गुरुवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव ढेला से घर लौट रहे थे। बाइक सावल्दे के निकट पुल के पास खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर से दोनों पुल के नीचे जा गिरे। दोनों पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार पोल से टकराए फिर उछलकर पुलिया में गिर गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को पड़ा देखा तो वन कर्मियों को सूचना दी। बाद में पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक काफी देर तक घटनास्थल पर पड़े थे। मृतकों की शिनाख्त 22 वर्षीय सूरज कुमार 22 वर्षीय गणेश कुमार निवासी कुंभगडार मालधनचौड़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बाइक सवार काफी तेज गति में थे और नशे की हालत में थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें