हल्द्वानी: सफाई कर्मियों के पदों को किया जाएगा पुनर्जीवित 10 साल काम करने वाले सफाई कर्मी होंगे स्थाई: राज्य सफाई आयोग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी- सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर ने कहा की सफाई कर्मचारियों के सेवानिवृत्त और मृत्यु होने के बाद जो पद मृत घोषित हो रहे थे वह जल्दी पुनर्जीवित के जाएंगे, इसके अलावा खाली पड़े संविदा व स्वच्छता समिति में कार्यरत सभी कर्मचारियों जिनकी सेवा 10 वर्ष की हो चुकी है उन कर्मचारियों को भी नियमित करने पर सहमति बनी है, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से देहरादून में मिले थे जिसके बाद कई बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है, जिन को जल्द कैबिनेट में लाया जा सकता है इसके अलावा सभी सफाई कर्मचारियों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिलने का आदेश भी जारी किया जाएगा, और शिक्षित सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति करने पर भी सहमति बन चुकी है, अजय राजौर के मुताबिक कांग्रेस सरकार द्वारा गठित सफाई कर्मचारियों से संबंधित ढाँचे में संशोधन करने के लिए जो भी बिंदु लाये गए थे जिनसे सफाई कर्मचारियों को नुकसान हो रहा था उन बिंदुओं को कैबिनेट में लाकर जल्द समाप्त किया जाएगा।

Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें