हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा हो गया, काठगोदाम रामपुर एनएच 108 में सड़क हादसा हो गया, यहां बाइक की पिकअप से जोरदार टक्कर होने के चलते दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में कुंवरपुर बागजाला के पास हुआ। बाइक की ओवर टेक करते समय सामने से आ रही गैस सिलेंडर से भरी पिकअप वैन से आमने सामने की भिड़ंत हुई थी।


बताया जा रहा है कि ओवर टेक करते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गए। मृतकों की पहचान सुभान अंसारी (20) पुत्र रईस अहमद, निवासी बहेड़ी और फिरोज (25) निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी बरेली के रूप में हुई है। दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये पर रहकर मजदूरी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह बाइक सवार गौलापार की ओर जा रहे थे। इस दौरान कुंवरपुर बागजाला के पास ओवरटेक करते हुए उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सिलेंडर से भरी पिकअप से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
काठगोदाम एसओ पंकज जोशी के अनुसार पिकअप चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें