उत्तराखंड बनबसा थाने में तैनात महिला दरोगा को ट्रक ने रौंदा हुई मौत – (LIVE VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत जनपद के बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी की महिला दरोगा को बुधवार कैंटर ने थाने के गेट के सामने ही टक्कर मार दी, जिससे महिला दरोगा की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा आने वाले दिसंबर में रिटायर होने वाली थी। घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जहां देखा जा सकता है कि महिला दरोगा सड़क पर खड़ी है लेकिन तेज रफ्तार ट्रक चालक महिला दरोगा को रौंद दिया।

बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी दरोगा विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे ड्यूटी कर थाने से अपने घर फागपुर बनबसा के लिए थाने से बाहर निकली ही थी। इस बीच खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर ने उनको थाना गेट के सामने ही बुरी तरह से रौंद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

कुछ साथी पुलिस कर्मी महिला दरोगा को लेकर टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ साथी पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही कैंटर चालक पप्पू राम पुत्र जयराम निवासी गुमदेश लोहाघाट को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

महिला दरोगा विजय लक्ष्मी 1983 में कांस्टेबल पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। वह विभिन्न जनपदों में सेवाएं देने के बाद 2019 में बनबसा थाने में विशेष श्रेणी महिला दरोगा के पद पर पदोन्नत हुई। पति श्याम राम बनबसा आर्मी कैंट में तैनात हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें