हल्द्वानी:बाइक पेड़ से टकराई रिसोर्ट के सेफ कर्मचारी सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद में सड़क हादसे रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं. हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई जहां हादसे में बाइक सवार रिसार्ट के शेफ समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.दोनों घायलों को गंभीर हालत में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां
डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है.
पुलिस के मुताबिक ग्राम रामपुर, पाटकोट निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार व अल्मोड़ा के ग्राम रतखाल निवासी 19 वर्षीय विवेक आर्या छोई गांव के एक रिसार्ट में नौकरी करते थे. रोहित रिसार्ट में सेफ बताया जा रहा और विवेक इसी रिसार्ट का कर्मचारी था.दोनों युवक काठगोदाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे. इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड के
पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई .
भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बाइक की रफ्तार काफी थी जिसके चलते हादसा हुआ है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे