उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसा,दो ट्रकों की टक्कर, लगी आग, दो चालकों की मौत, एक घायल,-VIDEO
उत्तराखंड:बुधवार देर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां दो ट्रक की आपस में टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रैकों में आग लग गई जहां ट्रक सवार दोनों ड्राइवरों की जलकर मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है जहां आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास ट्रक व ट्रोले की टक्कर में लगी आग, दो चालकों की मौत, एक घायल को SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल,
आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को प्रातः लगभग 2:00 बजे SDRF पोस्ट ढालवाला को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक में आग लग गई है ट्रक में एक व्यक्ति फंसा है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी थी।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पाया गया कि 2 वाहन ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला ) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी, जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई। वहीं, बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मृत्यु हो गई। ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को SDRF व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया।
फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया तथा SDRF टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती