हल्द्वानी में होगी कल कांग्रेस की “जय हिंद रैली” जाने कौन-कौन रहेंगे मौजूद-VIDEO
हल्द्वानी:ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए साहस और बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने तथा शहीद सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी रविवार 1 जून को हल्द्वानी में ‘जय हिंद रैली’ आयोजित कर रही है. रैली की तैयारी को लेकर आज हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने आज प्रेस वार्ता कर रैली को रूपरेखा की जानकारी मीडिया को दी.
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस रैली में प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे.प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता रैली में मौजूद रहेंगे, साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी भागीदारी करेंगे. इसके अलावा भारी संख्या में पूर्व सैनिक भी शामिल होंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह रैली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैलियों की श्रृंखला का हिस्सा है. कांग्रेस इन रैलियों के माध्यम से सेना के प्रति देश की जनता की ओर से आभार प्रकट करेगी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कुछ अहम सवाल भी प्रधानमंत्री से पूछेगी.
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सैन्य अभियान का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति के कहने पर सीजफायर कर भारत के जनता के साथ धोखा किया है. केंद्र सरकार अचानक से शीश फायर करके भारतीय सेना को खतरे में डालने का काम किया है और जिन लोगों ने भारतीय सेवा को खतरे में डालने की कोशिश की है उनके खिलाफ भी मुकदमा होने चाहिए.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती