तीनमंजिले मकान से गिरकर धारचूला निवासी युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में धारचुला निवासी युवती तीनमंजिले मकान की छत से गिर गई इससे उसकी मौत हो गई मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या दोनों से जोड़कर चल रही है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है युवती ने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार हुई है पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
मूल रूप से पिथौरागढ़ धारचुला के खेत गांव निवासी 20 वर्षीय आरती कुंवर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी वह अपने दो सहेलियों के साथ आवास विकास स्थित अटरिया रोड पर एक मकान में किराए में रहती थी बताया जा रहा है कि शनिवार रात 11 बजे के आसपास वह फोन में बात करते हुए छत पर गई हुई थी। इसी बीच वह तीनमंजिले मकान की छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की सहेली और स्थानीय लोग आरती को हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है लेकिन हत्या और आत्महत्या की दृष्टि से पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है साथ ही युवती के फोन के कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे